Posts

Showing posts from December, 2017

Motapa Kam Karne Ke tarike

Image
तेजी से पेट कम करने के ये हैं जबरदस्‍त उपाए : Motapa Kam Karne Ke tarike :       लोगों को सेहतमंद व फिट रखने में उनके आहर की अहम भूमिका होती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधि दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है जिसकी वजह से ली गई कैलोरी फैट में तब्दील होकर आपके पेट के आस-पास के हिस्सों में नजर आने लगती है।          अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है पेट के आसपास की चर्बी को हटाना। क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है। पेट पर जमा फैट ना सिर्फ आपकी सेहत बिगाड़ता है बल्कि यह आपके लुक को भी खराब करता है। जानिए हमारे साथ पेट पर जमा चर्बी को कम करने के आसान व असरकारी उपायों के बारे में :- खाने के बाद पानी पीने से बचें :                              अक्सर देखा गया है कि खाना खाने के बाद लोग ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि पेट निकलने की मुख्य वजहों में से एक है। खाने के अन्त में पानी पीना उचित नहीं, बल्कि एक-डेढ़ घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आपको ज्यादा प्यास लग र

tulsi ke fayde or nuksan

Image
तुलसी का वैज्ञानिक नाम ओसीमम बैसिलिकम  (Ocimum basilicum)  है। तुलसी के पत्तों से गुर्दे  (Kidney)  की पथरी, मुहांसों  (Acne) , बुखार और जुखाम आदि समस्याओं में लाभ मिलता है। तुलसी के फायदे तुलसी के रस को थोड़े शहद के साथ सेवन करने से गुर्दे  (Kidney)  की पथरी में लाभ मिलता है। तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर सेवन करने से सर दर्द में राहत मिलती है। तुलसी का रस त्वचा की सुजन और जलन के लिए लाभदायक होता है। तुलसी के रस को मुहांसों  (Acne)  पर लगाने से लाभ मिलता है। तुलसी के चूर्ण में सरसों का तेल मिलाकर उससे मंजन करने से पारिया और मसूड़ों के विकार दूर होते हैं। नियमित तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबालकर सेवन करने से मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों से बचाव होता है। बुखार और जुखाम में तुलसी के पत्तों का सेवन करना लाभप्रद होता है। तुलसी के नुकसान गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलायों के लिए तुलसी का सेवन करना हानिकारक होता है। तुलसी की अधिक चाय का सेवन करने से सीने में और पेट में जलन की समस्या हो स